फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साल से एनएच से नहीं हटा पिछली बरसात में गिरा मलबा

Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर-पठाकोट एनएच पर परेल के पास गिरा मलबा दे रहा हादसों को न्योता
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला नजदीक, एनएच से रोजाना हजारों वाहन करते हैं आवाजाही
मोहम्मद अयूब

चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल के पास पिछली बरसात के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे को अभी तक नहीं हटाया है। संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे के किनारे पड़ा मलबा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहा है। हाइवे के किनारे से मलबा न हटाना एनएचएआई प्रबंधन की पोल खोल रहा है।
वाहन चालकों में मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, नितिन, अनवर, विरेंद्र कुमार और मनेश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। रोजाना इस सड़क से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला नजदीक आने से वाहनों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछली बरसात में पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा हाईवे के किनारे आ गया था। कई जगह मलबा अब भी हाईवे के किनारे जमा है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से जल्द मशीनरी लगाकर मलबा हटाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में एनएच को सुचारु बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्रबंधन चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता राजिंद्र शर्मा ने बताया कि हाईवे के किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।



पिछली बरसात में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा आज तक हाईवे के किनारे पड़ा है। इससे हाईवे संकरा हो गया है। दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। - अरशद


अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला नजदीक है। ऐसे समय में इस मार्ग पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के किनारे पड़ा मलबा परेशानी का कारण बन रहा है। - राम कुमार


प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को यातायात की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मलबा हटाना चाहिए। पर्यटक और श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। - संजय कुमार
विज्ञापन



आपदा के बाद प्रभावित स्थानों को सुरक्षित बनाना विभाग की जिम्मेदारी है। मलबा लंबे समय तक पड़ा रहना लापरवाही को दर्शाता है। विभाग तत्काल मार्ग को सुरक्षित करे। - अरुण कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें