फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-खैरी मार्ग पर गिरा मलबा बना परेशानी

Thu, 05 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत-खैरी मार्ग किनारे पड़ा मलबा।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत से खैरी मार्ग पर बरसात के दौरान गिरा मलबा और पत्थर लंबे समय से सड़क किनारे पड़े हुए हैं। इससे इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि मार्ग को बहाल किए जाने के दौरान विभाग की ओर से मलबा हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि सड़क के इस हिस्से से गुजरते समय सामने से वाहन आने पर स्थिति बेहद जोखिम भरी हो जाती है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। मलबा और पत्थर सड़क किनारे पड़े रहने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
वाहन चालक रविंदर सिंह, काकू राम, महेशु, गुड्डू और रुमेल सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एक ओर वाहन चालक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे पड़े मलबे को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें