फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी पर गिरा मलबा, चालक ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
कोल्हड़ी-रिंडा के पास मलबे के नीचे दबी जेसीबी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पहाड़ी दरकने से बंद सड़क को बहाल करने के लिए जुटी जेसीबी मलबे और पत्थरों के नीचे दब गई। ऐन मौके पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जेसीबी से कूद कर अपनी जान बचाई। समय रहते यदि चालक सूझबूझ का परिचय न देता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि, हादसे में चालक को मामूली चोटें लगी हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं। नतीजतन, सड़कों को यातायात के लिए बहाल करना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंबा-कोहल्हड़ी मार्ग पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने में जुटी जेसीबी पर एकाएक पहाड़ों से मलबा और पत्थर गिर गए। पहाड़ को दरकता देखकर जेसीबी चालक ने बिना समय गंवाते हुए मशीन से छलांग लगा दी, जिससे उसे मामूली चोटें आई। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जिसके बाद विभागीय मशीनरी को मौके पर भेज कर मार्ग को यातायात के लिए विभाग ने बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें