पल्यूर-द्रबला मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे के नीचे दबी जेसीबी मशीन।
- फोटो : Chamba
चंबा। सड़क निर्माण कार्य में जुटी जेसीबी पर अचानक मलबा गिर गया। इससे जेसीबी मलबे में दब गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जेसीबी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान चालक को हल्की चोटें भी पहुंचीं।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक द्रबला की पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने बताया कि पल्यूर से द्रबला के लिए बनाए जा रहे लिंक मार्ग पर रोजमर्रा की तरह शनिवार को भी जेसीबी मशीन कार्य में जुटी हुई थी।
शनिवार देर शाम अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर जेसीबी पर गिर गए। इससे जेसीबी मलबे और पत्थरों के नीचे दब गई। ऐन मौके पर चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हल्की चोटें आने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।