फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलांथा गांव में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मलांथा गांव में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वलबरीक पुत्र रैवो राम निवासी गांव मलांथा डाकघर गैहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने भी मौत के पीछे किसी प्रकार का शक नहीं जाहिर किया है। इसके चलते पुलिस ने इस मामले को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन

गैहरा पुलिस चौकी की टीम ने शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें