फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गागला में ढांक से खाई में जा गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की गागला पंचायत में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को शाम के वक्त हुआ। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रधान को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पटवारी को दी। मौके पर पहुंचकर पटवारी ने रिपोर्ट तैयार की, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र नैणो गांव बगोदी पंचायत गागला के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को अपने काम से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गोठ के समीप ढांक से उसका पांव फिसला और वह खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही पटवारी को सूचित कािया। कुलदीप अपने पीछे पत्नी तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। ग्राम पंचायत गागला के प्रधान नरेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें