फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर स्कूटी की डिक्की से पकड़ी 282 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उग्राहल के पास एक स्कूटी की डिगी से 282 ग्राम चरस बरामद की। स्कूटी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने एनएच पर उग्राहल के पास शुक्रवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों की पूरी जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाथरी की तरफ से पंजाब के नंबर वाली एक स्कूटी आई। जिसे सूरज कुमार पुत्र भीम सिह निवासी भर्री डाकघर पुनघारी तहसील धारकला चला रहा था। जिसे नाके पर खड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिगी में 282 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम में मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, मानद मुख्य आरक्षी सुभाष, आरक्षी विनोद कुमार व आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें