फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजस्व के पुराने मामलों पर समयसीमा की मुहर, 31 मार्च तक निपटारा जरूरी

Sat, 28 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह और एक साल से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना
विज्ञापन

नवंबर में 74 तक्सीम, 67 सीमांकन और 46 अभिलेख दुरुस्ती के मामले निपटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जमीन से जुड़े मामलों में लंबा इंतजार अब खत्म करना होगा। जिले में छह माह और एक साल से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों को 31 मार्च तक निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर तय समय में सभी मामलों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने एसडीएम, तहसील और उपतहसील स्तर पर लंबित मामलों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए अधिकारी नियमित निगरानी कर निस्तारण की गति बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नवंबर में जिले में 74 तक्सीम, 67 सीमांकन और 46 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती के मामलों का निपटारा किया गया है। अधिकारियों को इनका विवरण आरएमएस पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा गया। बैठक में अतिक्रमण, लेखा परीक्षा टिप्पणियों, ई-डिस्ट्रिक्ट और राहत से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा हुई। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न उपमंडलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें