फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोल स्कूल में 3.32 करोड़ से बनेगी टिंकरिंग लैब : नीरज

Sat, 28 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक नैय्यर ने सरोल और करियां स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सरोल स्कूल के संपर्क मार्ग के लिए 1.50 लाख, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11-11 हजार देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल में 3.32 करोड़ रुपये की लागत से टिंकरिंग लैब का निर्माण किया जा रहा है।
इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान हासिल करने और नए प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। यह बात सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने शनिवार को सरोल और करियां स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने और आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने सरोल स्कूल के लिए अलग संपर्क मार्ग के निर्माण को 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। दोनों विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 11-11 हजार रुपये देने का एलान भी किया।
विज्ञापन

विधायक ने चंबा की बेटी सीमा की एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सीमा को 1.98 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मैदान में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें