चंबा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ऐतिहासिक चंबा चौगान में डीसी इलेवन और प्रेस क्लब चंबा की टीम के बीच रविवार को एक क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में डीसी इलेवन की टीम ने प्रेस क्लब चंबा को 104 रन से हराया। मैच के दौरान एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी और एडीएम चंबा अमित मेहरा भी मौजूद रहे।
इस मैच में डीसी इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 197 रन बनाए। इसमें पंकज ने 83 और ओम प्रकाश ने 73 रन की पारियां खेली। प्रेस क्लब की ओर से जितेंद्र मेहरा ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब चंबा की टी 93 रन पर ही सिमट गई। इसमें मिथुन ने 33 और हेम सिंह 12 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। डीसी इलेवन की ओर से उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, कपिल और चंदन ने एक-एक विकेट चटकाया।