चंबा। चंबा जिला के संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रहने वाले लोगों के साथ अब उपायुक्त वीडियो कॉलिंग के जरिए ऑनलाइन रूबरू रहेंगे। इन केंद्रों में रहने वाले लोगों के साथ दोहरा संवाद कायम करने के मकसद से शुरू इस मुहिम को जिला प्रशासन ने ‘वार्तालाप’ मुहिम का नाम दिया है। इस मुहिम के तहत उपायुक्त इन केंद्रों में रहने वाले लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग करके बातचीत करेंगे। इसके माध्यम से जहां वे उनको पेश आने वाली समस्याओं से अवगत होंगे, बल्कि उन्हें संस्थागत क्वारंटीन के बाद होम क्वारंटीन के दौरान कौन-कौन सी एहतियातों को बरतना है, उसके बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने क्वारंटीन केंद्र के नोडल अधिकारी को कहा कि वह केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा अन्य सभी जरूरी एहतियातों के साथ लोगों के लिए सुबह के समय योगाभ्यास जबकि सायं व्यायाम की कक्षाएं सुनिश्चित करें। ऐसा करने पर न केवल आपकी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि आप अपने परिवार को भी कोरोना के इस खतरे से निजात दिलाने में सक्षम होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग केे साथ मास्क पहनना और साबुन के साथ हाथ धोना, सभी लोग अपनी रोजमर्रा की आदतों में शुमार करें। जिला के सभी संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में जहां पर व्यक्तियों के सामूहिक तौर पर हाथ छूते हैं, उन सभी जगहों को सैनिटाइज करने को लेकर भी पूरी गंभीरता बरती जाए। बाहर से आने वाले व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में इसलिए रखा जाता है ताकि उनकी चिकित्सकीय जांच होने के साथ-साथ यह देखा जाए कि उनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। निगरानी में तय अवधि पूरी करने के बाद वे होम क्वारंटीन में भी 14 दिन नियमों का पालन करेंगे।