फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के आदेशों की अवहेलना पर चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में होम क्वारंटीन के आदेशों की अवहेलना करने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना चंबा व तीसा में केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्र निवासी गांव डुग तहसील चंबा, लतीफ मोहम्मद, युसुफ मोहम्मद व शरीफ मोहम्मद (सभी निवासी गांव सेरी डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह) को होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन यह लोग अपने घरों से बाहर पाए गए। इसकी सूचना जैसे ही मिली तो पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया। इसके बाद इन चारों लोगों को संस्थागत क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि कोविड-19 को लेकर बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। लेकिन यह लोग प्रशासनिक दिशा निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिस पर पुलिस में मामले दर्ज किए जा रहे हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन तोड़ने पर केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें