फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा प्रभावितों का डीसी चंबा ने सुना दुखड़ा

Sun, 28 Sep 2025 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ग्राम पंचायत बाट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बाट और सरा के गांवों में प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम और खंड विकास अधिकारी मैहला को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाने को कहा।
इस मौके पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें