फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां किसी से कम नहीं, कुछ भी कर सकती हैं : चंपा

Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कन्या रावमापा में विश्व कबड्डी विजेता ​​खिलाड़ी चंपा  ठाकुर  को सम्मानित करते  मुख्यत
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला विश्व विजेता कबड्डी चंपा ठाकुर के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चंपा ठाकुर ने कहा कि हर कोई अपने परिवार के लिए कुछ हटकर काम करता है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, बेटियां कुछ भी कर सकती हैं। मेहनत करें, खाने-पीने का ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई, सामाजिक क्षेत्र में भी मेहनत करके आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान चंपा ने अपनी मेहनत और अनुभव को स्कूली बच्चों के साथ साझा किया और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कोच को देते हुए कहा कि परिश्रम और निरंतर मेहनत से ही किसी भी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इससे पहले स्कूल परिसर पहुंचने पर चंपा ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मुकेश रेपसवाल पहुंचे। उन्होंने कबड्डी विजेता चंबा ठाकुर को शॉल टोपी और चंबा थाल देकर सम्मानित किया। साथ ही शुभकामनाएं दीं और छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें