फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटी दो माह से लापता, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

Wed, 17 Dec 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दो माह से लापता बेटी की तलाश में भटक रहे परिजनों ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में टैक्सी स्टैंड के समीप करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

चक्का जाम से पूर्व परिजनों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा से अवगत करवाया। शुरुआत में परिजन सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त किया। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर उनकी बेटी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली तो वे दोबारा चक्का जाम करेंगे, जो अनिश्चितकालीन होगा।
सलूणी क्षेत्र की लापता लड़की के पिता लोकी और माता देवकी ने बताया कि उनकी बेटी बालू क्षेत्र में कंप्यूटर कोर्स कर रही थी और 23 सितंबर को अचानक लापता हो गई। इस संबंध में चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। परिजनों ने उस व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया था, जिस पर उन्हें संदेह था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि एक जेबीटी शिक्षक का उनकी बेटी की गुमशुदगी में हाथ है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि वह लड़की को नूरपुर तक छोड़कर आया था, लेकिन उसके बाद की जानकारी होने से इन्कार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि दो माह बीत जाने के बावजूद पुलिस बेटी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जो पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। उन्हें आज तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि उनकी बेटी जिंदा है या नहीं।
गोताखोरों की टीम बुलाई
लापता लड़की की तलाश को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। चमेरा जलाशय में खोज के लिए गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है, ताकि हर संभावित स्थान पर तलाश की जा सके। मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त, चंबा
जाम में एंबुलेंस भी फंसी, मुश्किल से निकाला
चक्का जाम के कारण स्कूली गाड़ियों, एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक एंबुलेंस को रास्ता दिए जाने पर अन्य वाहन भी निकलने लगे, जिससे चक्का जाम कर रहे लोग नाराज हो गए और किसी भी वाहन को रास्ता न देने की मांग पर अड़ गए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
आरोपी शिक्षक का हो चुका पॉलीग्राफ टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
सलूणी उपमंडल के एक गांव की युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का शिमला में अक्तूबर में पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, 24 घंटे सलाखों के पीछे रहने के चलते शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें