फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दशरथ के शब्द भेदी बाण से गए श्रवण कुमार के प्राण

Tue, 23 Sep 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सराहण में रामलीला मंचन के दौरान दशरथ की बाहों में प्राण त्यागता श्रवण।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। सराहन में रामलीला क्लब युवक मंडल के कलाकारों का रामलीला के मंचन में प्रस्तुत किया श्रवण कुमार प्रसंग दर्शकों की आंखें नम कर गया। इस दौरान अपने अंधे माता-पिता की सेवा में समर्पित श्रवण कुमार जब सरयू नदी से पानी भर रहे थे, तभी राजा दशरथ के शब्दभेदी बाण से घायल हो गए। व्याकुल दशरथ जब घायल श्रवण के पास पहुंचे तो उन्होंने उनकी गोद में ही अंतिम सांस ली। इसके बाद दशरथ जब पानी लेकर श्रवण के अंधे माता-पिता के पास पहुंचे और घटना का विवरण सुनाया तो उन्होंने भी वहीं प्राण त्याग दिए। साथ ही, उन्होंने राजा दशरथ को पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप दिया। यह प्रसंग देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। रामलीला मंचन के दौरान दूसरा दृश्य मिथिला में अकाल और राजा जनक द्वारा खेत में स्वयं हल जोतने का रहा। इसी क्रम में धरती से सीता माता की उत्पत्ति का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन पिछले 33 वर्षों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का सफल मंचन कर रहा है।
विज्ञापन

रामलीला से भक्ति और संस्कृति को बचा रहे युवा : सर्जन डॉ. विक्रम
इस अवसर पर निजी अस्पताल के सर्जन डॉ. विक्रम लखनपाल बतौर मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी सुरेश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत क्लब सदस्यों ने शॉल, टोपी, बैज और स्मृति चिह्न भेंटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है, लेकिन सराहन जैसे क्षेत्रों के युवा रामलीला के मंचन से समाज में भक्ति, संस्कृति और आदर्श मूल्यों को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने क्लब को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, जबकि समाजसेवी सुरेश कुमार ने 2100 रुपये सहयोग राशि दी। इस मौके पर क्लब प्रधान अशोक कुमार, सचिव मनोज कुमार, सदस्य राकेश कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, बिंदू, राजेश और सुभाष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें