फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गंगासरिया के फारूक पहलवान ने जीता कियाणी केसरी का खिताब

Tue, 23 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में छिंज मेले के दौरान विजेता रहे पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यति​थि राहुल ठाक
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कियाणी में दंगल मेले धूमधाम से संपन्न हुआ। कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत जंदरोटिया ने बताया कि दंगल में कियाणी केसरी का खिताब गंगासरिया के पहलवान फारूक ने जीता। इस माली में उपविजेता मलेरकोटला के शरीफ रहे। इसके बाद कियाणी कुमार माली में मलेरकोटला के अब्बास विजेता बने और पठानकोट के सलीम उपविजेता रहे। कियाणी गौरव की माली मलेरकोटला के गनी पहलवान ने जीती। उन्होंने हरियाणा के पीटी पहलवान को धूल चटाई। साधारण कुश्ती में ऊना हॉस्टल के सुमित पहलवान ने खन्ना अखाड़ा के पहलवान सोनू को हराया। इसके अलावा एक अन्य माली में मलेरकोटला के रज्जाक ने कोहाली के बग्गा पहलवान को हराया। इस मौके पर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के बेटे राहुल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दंगल मेले में जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू से पहलवानों ने भाग लिया। दंगल मेले के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यातिथि ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें