फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दरकोटी एसएमसी तीसरी बार बनी सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
लगातार तीसरी बार बेस्ट एसएमसीचुने जाने पर पदा​धिकारियों कोसम्मानित करते मुख्याति​थि। जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुखरी (चंबा)। शिक्षा खंड कियाणी के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी को लगातार तीसरी बार बेस्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया है। यह उपलब्धि स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्कूल के विकास, स्वच्छ वातावरण, विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नामांकन बढ़ाने और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। एसएमसी की नियमित बैठकों, सामुदायिक सहयोग और स्कूल के प्रति जिम्मेदारी की भावना ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। स्कूल प्रभारी सुनील जरियाल ने बताया कि विद्यालय में साल की शुरुआत से ही विभाग की ओर से दिए गए गतिविधि कैलेंडर के अनुसार प्लान बनाया जाता है और एसएमसी के साथ उस पर चर्चा की जाती है l स्कूल में किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, कैंपस सौंदर्यीकरण, बच्चों के नामांकन, सभी एफए की परीक्षाओं, शिक्षा संवाद, मासिक बैठकों समेत अन्य गतिविधियों में एसएमसी पदाधिकारी एकजुट होकर भाग लेते हैं। इस मौके पर अध्यापक सुनील जरियाल, दिनेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी, सदस्य शशि कला, अनीता, शीला देवी, हितेश कुमारी शकुंतला देवी, पूजा, लता कुमारी, रीता कुमारी, अभिभावक बॉबी कुमारी, नवीन कुमार, मनोज कुमार, लेख राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें