फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह के कैहला में 22 दिन से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
120 परिवारों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

250 केवी का ट्रांसफार्मर जलने से पेश आई नौबत
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)।
चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हरतवास के गांव कैहला में 120 परिवार 22 दिन से अंधेरे में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं। कैहला गांव में स्थापित 250 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से ऐसी नौबत पेश आई है। हैरत की बात है कि अब तक जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं करवा पाया है। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों विशेषकर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, बावजूद इसके समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अपनों से बात करने के लिए उन्हें दो किलोमीटर बसुआ गांव में जाकर अपने मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रज्जाक मोहम्मद, बरकत अली, बशीर मोहम्मद, रमजान, याकूब, अयूब, नसीर खान, जान मोहम्मद आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की जिंदगी आदिवासियों जैसी हो गई है। बिजली बोर्ड को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बताया कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को गेहूं की पिसाई करवाने के लिए दो किलोमीटर का सफर तय कर कैहला गांव का रुख करना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीण अपने नए घरों और घरों की मरम्मत का कार्य भी आरंभ नहीं करवा पा रहे हैं। चुराह ग्राम पंचायत हरतवास के उपप्रधान जन्म सिंह ने बताया कि कैहला गांव के समीप ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि विद्युत बोर्ड नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा देता है तो इससे लोगों की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि समस्या ध्यान में लाई गई है। गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें