फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: समलेऊ में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से पसरा अंधेरा

Wed, 08 May 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरी (चंबा)। समलेऊ में एनएचपीसी के प्रशासनिक भवन से होकर गुजरने वाले पैदल रास्ते में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। इससे सुबह और रात के समय सैर करने वाले लोगों की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एनएचपीसी प्रबंधन ने यहां प्रशासनिक भवन बनाया है, लेकिन यहां स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इन्हें अभी तक सुचारु नहीं करवाया गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों और ड्यूटी पर रात के समय आने वाले कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राकेश कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, प्रभिया राम, राकेश कुमार, संजीव कुमार और कपिल कुमार ने बताया कि समलेऊ स्थित एनएचपीसी के प्रशासनिक भवन के इर्द-गिर्द स्ट्रीट लाइटें खराब होने से सैर करने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से जिले के नदी-नालों में प्रोजेक्ट के जरिये मोटी कमाई तो की जा रही है, लेकिन राहगीरों और लोगों की सुविधा के लिए लगीं स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के बाद इन्हें सुचारू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन से खराब स्ट्रीट लाइटों की जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एनएचपीसी के इलेक्टि्रकल विंग के जीएम संजय राय ने बताया कि वर्तमान में सामान संबंधी टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही सामान के पहुंचने पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें