फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के 1049 घरों में पसर सकता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के 1049 घरों में पसर सकता है अंधेरा
विज्ञापन

ग्रामीण उपभोक्ता बिल चुकता करने में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
बोर्ड ने डिफाल्टरों को जारी किए नोटिस, 15 दिन का दिया समय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 1049 घरों में जल्द अंधेरा पसर सकता है। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड प्रबंधन ने इन डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 15 दिन के भीतर बिजली बिल चुकता करने के फरमान जारी किए गए हैं। समय पर बिल जमा न करने पर डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्र साहो, कीड़ी, लग्गा, सराहण, भाला, पल्यूर, बरौर, रजिंडू, कैला, सरोल, भद्रम, साच, नगोड़ी, कोल्हड़ी, खज्जियार, मंगला, रठियार, बख्तपुर, जोत आदि क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 21. 89 लाख के करीब बिलों की राशि वसूलनी है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कारण बकाया राशि बढ़ती जा रही है। कई बार सूचित करने के बाद भी बकाया राशि जमा न होने पर अब बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1049 डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर 15 दिन की मोहलत दी है। मोहलत के बाद बोर्ड सूची तैयार कर डिफाल्टरों के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट देगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन कटने पर उसे बिल की पूरी राशि जमा करवाने के बाद कनेक्शन सुचारु करने की एवज में 250 रुपये अतिरिक्त चुकता करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें