फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्दर पंचायत के छह गांवों में दो दिन से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत पद्दर के आधा दर्जन गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते स्कूली बच्चों और गृहणियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने के बारे में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल की पद्दर पंचायत के गांव पद्दर, शिरयारी, सेरू, कदवास प्रथम और कदवास में दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। बिजली न होने से क्षेत्र की आठ सौ की आबादी को परेशानी हो रही है। बिजली गुल होने से स्कूली बच्चे वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं वहीं, गृहणियों को भी दिन के उजाले में ही रात का खाना बनाना पड़ रहा है।
अमित कुमार, डॉ. मनोज ठाकुर, उमेश कुमार, सुशील कुमार, परसराम, पवन कुमार, रवि कुमार ने बताया कि हर माह समय पर बिजली बिलों की अदायगी करने के बावजूद बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। कहा कि जल्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर वे मार्च माह के बिलों की अदायगी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दीवान चंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से समस्या हुई है। कहा कि समस्या हल करने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें