फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दमादम मस्त कलंदर...गाने पर झूमे दर्शक

Sun, 22 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
तलेरू में विंटर लेक फे​स्टिवल के दौरान दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रतुति देते कलाकार:
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। तलेरू झील में आयोजित तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर फौलादी बैंड चंबा और युवा गायक संयम भारद्वाज ने समां बांधा। इस दौरान उन्होंने दमादम मस्त कलंदर और छोटी सुरंगाणी बड़ा की जैसे गानों से प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

संयम भारद्वाज ने अपने चर्चित गीत मेरेया केंलगा की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। लोकगायिका पूजा जरयाल ने सायं-सायं मत कर राविये, कोई बांदरू आया हो जैसे गीतों से सांस्कृतिक रंग बिखेरे। कमल भारद्वाज ने चली कुड़मेट जो और कजरा महोब्बत वाला गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
वहीं, निधिया राम ने चटनी चटाके दार बड़ी मजेदार गीत से कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया। समापन पर स्थानीय गायक सावन जरयाल ने अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल उपस्थित रहे। समापन समारोह में एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीएम अमित मैहला, डीएस सलूणी रंजन शर्मा, तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह, नायब तहसीलदार डीसी राणा, बीडीओ कनवर तथा जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यटकों ने लिया बोटिंग का आनंद
फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों ने झील में बोटिंग का भरपूर आनंद उठाया। मनमोहक प्राकृतिक दृश्य और सुहावने मौसम के बीच नौकायन ने लोगों को खास अनुभव प्रदान किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला। झील के किनारे खानपान स्टॉल और विभिन्न गतिविधियों ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें