फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रभात फेरियों से भक्तिमय हुईं डलहौजी की वादियां

Sat, 14 Nov 2026 09:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर आयोजन शुरू, गुरबाणी और शबद-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

गांधी चौक और सदर बाजार में श्रद्धालुओं के घर पहुंची संगत, निशान साहिब पर अर्पित किए फूल
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को डलहौजी में प्रभात फेरियों का शुभारंभ हुआ। सुबह गुरबाणी, शबद-कीर्तन और वाहेगुरु के जयकारों से पर्यटन नगरी की वादियां गूंज उठीं।
प्रभात फेरी श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा डलहौजी से रवाना होकर गांधी चौक स्थित नरेंद्र पुरी के निवास स्थान पहुंची। यहां परिवार ने संगत का स्वागत किया और निशान साहिब पर फूल-मालाएं अर्पित कीं। इसके बाद प्रभात फेरी सदर बाजार में अविनाश पलाहा के निवास स्थान पहुंची। यहां भी परिवार ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संगत ने शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया और सभी की सुख-शांति के लिए अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। प्रभात फेरियों के माध्यम से संगत इन शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें