डेपुटेशन के सहारे चल रही थी 42 विद्यार्थियों की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने जारी किए तैनाती के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भंडार में तीन माह बाद स्थायी शिक्षक की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे स्कूल में पढ़ रहे 42 विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
स्कूल में स्थायी शिक्षक न होने के कारण बीते तीन माह से पढ़ाई डेपुटेशन के सहारे चल रही थी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अभिभावक भी चिंतित थे। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अब विभाग ने स्थायी शिक्षक की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भंडार में शिक्षक की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित शिक्षक जल्द ही स्कूल में कार्यभार संभालेंगे।