फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार महीने से वेतनमान को तरसे नप डलहौजी के कर्मी

Mon, 30 Mar 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतनमान न मिलने से खर्च घर चलाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन न मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।
दैनिक जरूरतों के साथ बच्चों की स्कूल फीस, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कर्मचारियों ने बताया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए नगर परिषद के कार्यों को सुचारू रूप से चला रहे हैं लेकिन लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है। कर्मचारियों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें हर माह सात तारीख से पहले नियमित रूप से वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों में बाबू राम, तिलक राज, राजेंद्र,गालो राम, गोगी लाल, राजेश, दीपक, राकेश, आशा, रवि, अशोक, केवल, सुनील, चैन, मदन, लक्ष्मण, देश राज, मुलख राज और जगदीश सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए। उधर, नप डलहौजी की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि कर्मचारियों को जल्द वेतन प्रदान करवाने को लेकर निदेशालय से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें