फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रिसमस और नववर्ष के लिए डलहौजी-खज्जियार के होटल 80 फीसदी पैक

Wed, 24 Dec 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। क्रिसमस और नव वर्ष होटल कारोबारियों के लिए खुशियां लेकर आ रहे हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पर्यटन विकास निगम के खज्जियार और डलहौजी के होटल 80 फीसदी तक पैक हो गए हैं। इतना ही नहीं, रोजाना कमरों की एडवांस बुकिंग का क्रम जारी हैं।
विज्ञापन

वहीं, निजी होटलों में भी बुकिंग का दौर जारी है। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को इस हफ्ते सभी होटल फुलपैक होने की उम्मीद है।
जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद कुछ महीनों से पर्यटकों की आमद में कमी दर्ज की गई है, लेकिन क्रिसमस और नव वर्ष ने इस कमी को पूरा कर दिया है। उधर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मैनेजर वरुण धीमान ने बताया कि खज्जियार और डलहौजी में निगम के होटलों में 80 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ये दिन ही पर्यटन निगम की कमाई के रहते हैं। अभी छूट न देने के बाद भी कमरे बुक हो रहे हैं। नए साल के बाद बुकिंग पर ऑफर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें