फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोक नृत्य में डलहौजी हिलटॉप स्कूल ने मारी बाजी

Sat, 26 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में पीएमश्री कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल दूसरे, डलहौजी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष संस्था शाखा डलहौजी की ओर से डलहौजी पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। प्रतियोगिता में डलहौजी हिलटॉप स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


पीएमश्री कैंटोनमेंट बोर्ड मिडिल स्कूल डलहौजी ने बेहतरीन प्रस्तुति के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान डलहौजी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रंग-बिरंगे हिमाचली परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की आकर्षक झलक पेश की। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों को नृत्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों में तालमेल, भाव-भंगिमा और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया। निर्णायक मंडल में इंदु महाजन, श्वेता सिंह और निशा महाजन शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की नृत्य प्रस्तुति, तालमेल, भाव-भंगिमा, वेशभूषा और लोक संस्कृति के प्रभावी प्रदर्शन सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें