फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से अछूता रखने के लिए जिला में लगा कर्फ्यू,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चंबा जिले में शाम पांच बजे से कर्फ्यू लग गया है। इसके बाद लोग सुबह 10 से दो बजे तक सामान खरीदने के लिए बाजार को निकल सकेंगे। हालांकि बुधवार को पूरा दिन भरी कर्फ्यू लगा रहेगा। जबकि वीरवार से लोगों को एक दिन छोड़कर घर से निकलने की छूट मिलेगी। कर्फ्यू लगने की सूचना मिलते ही शाम के साथ-साथ जिले के बाजारों सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

वहीं, शहर की विभिन्न गलियां भी सुनसान हो गई। केवल नाकों और शहर में पुलिस जवानों के अलावा कोई भी देखने को नहीं मिला। लोगों में इस बात का खौफ था कि कर्फ्यू के दौरान उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न हो। जिला में कर्फ्यू लगने के बाद अब लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
कर्फ्यू के दौरान अब आपातकालीन स्थिति में लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। बिना अनुमति घर से पैदल और वाहन के जरिये निकलने, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में पर घूमने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके तहत छह माह से लेकर दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान हो सकता है। इसके साथ ही सभी प्रकार की दुकानें और व्यापारिक केंद्र भी आगामी निर्देशों तक बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनको रहेगी कर्फ्यू की छूट
कर्फ्यू के दौरान नगर परिषद, पुलिस विभाग, सेना, सेंटर आर्म्स फोर्स, पुलिस फोर्स, स्वास्थ्य, विद्युत बोर्ड, अग्निशमन, मीडिया और सरकारी कर्मचारी भी पहचानपत्रों के बिना कहीं पर भी नहीं आ-जा सकेंगे। इसके अलावा एसी और डीसी चंबा से परमिट मिलने के बाद ही सरकारी कर्मचारी गाड़ियां ले जा सकते हैं।
इसके तहत गाड़ी में खिड़की की तरफ चालक का नाम, एचओडी के हस्ताक्षर की गई परमिशन और किस काम के लिए आवाजाही हो रही है इसकी जानकारी देनी होगी। ऐसा न करने पर वाहन चालक और मालिक पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा दोपहर दो बजे तक ही पेट्रोल पंपों को खुला रखा जा सकता है। दोपहर दो बजे के बाद केवल मात्र मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ही पेट्रोल पंप को खोला जा सकता है।
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनता कर्फ्यू को सफलता मिलने के बाद किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों के पूरी तरह से सहयोग न करने की वजह से जिला प्रशासन के कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
कर्फ्यू लगने से अब लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो जाएंगे। इस स्थिति में कोरोना वायरस के जिले में प्रवेश करने और उसके द्वारा पांव पसारने की सभी आशंकाओं पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें