फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, बैनर लगाना भूल गया मेजबान स्कूल

विज्ञापन
चंबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बिना बैनर के प्रस्तुति देते छात्र कलाकार।संव
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक तरफ जहां कला केंद्र स्थित स्टेज में छात्र प्रस्तुति देते रहे तो वहीं स्टेज में प्रतियोगिता के आयोजन का बैनर लगाना ही आयोजन समिति भूल गई। ऐसे में लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इतनी बड़ी लापरवाही प्रतियोगिता आयोजन की खानापूर्ति को दर्शाता है। वहीं, दूसरी तरफ उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से इस बारे में उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को विभाग ने दिया है। दो दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी, लेकिन कलाकेंद्र में प्रतियोगिता का बैनर ही नहीं लग पाया। ऐसे में लोगों को यह पता नहीं चल पाया कि यह कौन सी प्रतियोगिता है और किस वर्ग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रस्तुतियों के दौरान कुर्सियां भी खाली रहीं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में ऐसी लापरवाही को लेकर विभाग क्या कार्रवाई करता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

यह मामला ध्यान में है। इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसके बारे में निर्देशित किया जाएगा। विकास महाजन, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें