फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नियम तोड़ने वाले चालकों से वसूला 1.86 लाख रुपये जुर्माना

Tue, 14 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री-लोक अदालत में यातायात के नियम तोड़ने पर वाहनों चालकों के 225 चालान पेश किए। इसमें से 172 चालानों के तहत करीब 1.86 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल ने वाहन चालकों को साथ ही सख्त हिदायत दी कि वे यातायात के नियम तोड़ते दोबारा पकड़े गए तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री-लोक अदालत में 225 चालान प्रस्तुत किए। इस दौरान 53 लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर सम्मन जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें