फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस अड्डे में कोरोना से बेखौफ घूम रहे लोग

विज्ञापन
अपने गंतव्य की और जाने के लिए बस स्टैंड चंबा में जुटी भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सरकार भले ही भरसक प्रयास कर रही हो लेकिन, कई लोग कोरोना के नियमों को दरकिनार कर बेखौफ घूम रहे हैं। लोगों की यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को नए बस अड्डे में इस तरह का स्थिति देखी गई। न्यूू बस स्टैंड में अपने स्टेशनों के लिए निकलने के लिए खड़ी सरकारी और निजी बसों में यात्री कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज दूरी नियम की धज्जियां उड़ाते दिखे। कुल मिलाकर यात्रियों ने बसों में 50 फीसदी सवारियों के नियम को ठेंगा दिखाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को बस स्टैंड चंबा में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भारी भीड़ रही। लोग बस स्टैंड परिसर सहित आसपास एकत्रित दिखे। वहीं, बसों में भी लोग कोविड नियम को दरकिनार कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। वहीं, कई बस चालक और परिचालक लोगों को कोविड नियमों का पाठ बढ़ाते हुए बसों से उतारते भी रहे। लेकिन, लोगों की नासमझी कभी भी बड़े संक्रमण का खतरा बन सकती है।
हैरानी की बात तो यह है कि न्यू बस स्टैंड शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। लेकिन, यहां नियमों की अनुपालना करवाने के लिए कोई भी निगरानी टीम मौजूद नहीं है। प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के बाद काफी बंदिशें हटाई हैं लेकिन, लोग कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों की पालना करने से परहेज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें