पवित्र मणिमहेश यात्रा के प्रशासनिक तौर पर संपन्न होने के बाद वापस लौटते श्रद्धालु। स्त्रोंत-जा
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा समाप्त होने के साथ भरमौर में लोगों की भीड़ भी खत्म हो चुकी है। भरमौर मुख्यालय में रोजाना सैकड़ों मणिमहेश यात्री वाहनों के जरिये और पैदल पहुंच रहे थे।
अब वहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नजर आ रहे हैं। राधाष्टमी पर बड़े स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर समाप्त हो चुकी है। हालांकि, मणिमहेश से लौटने वाले श्रद्धालुओं की चहलकदमी अभी भी भरमौर में हो रही है। जो भीड़ तीन दिन पहले दिख रही थी, अब वह भीड़ नजर नहीं आ रही है। चंबा-भरमौर एनएच पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी वाहन चालकों को निजात मिल चुकी है। संवाद