फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान में कर्फ्यू के पहले दिन उमड़ी भीड़, एसडीएम ने करवाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राशन की दुकान में कर्फ्यू के पहले दिन ही नियम हवाहवाई होते दिखे। मामला भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते धुलारा का है। कर्फ्यू के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसडीएम भटियात बचन सिंह अपने दलबल के साथ निकले थे। ऐसे में सहकारी सेवा समिति धुलारा स्थित पीडीएस की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। एसडीएम ने मौके पर पहुंच पीडीएस दुकान बंद करवाई। साथ ही सेल्समैन को हिदायत दी कि जब तक कोविड नियमों का पालन नहीं होता, तब तक दुकान न खोली जाए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जिला में शुक्रवार से कर्फ्यू लगाया गया है। बावजूद इसके कर्फ्यू के दौरान भी लोग कोविड नियमों को तोड़ते दिख रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण शुक्रवार को धुलारा में देखने को मिला। कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने साफ किया है कि पांच से अधिक लोग एक जगह पर एकत्रित नहीं हो सकते हैं। बावजूद राशन की दुकान पर लगी लोगों की भीड़ इस नियम की धज्जियां उड़ाती दिख रही थी। जिस पर एसडीएम भटियात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को बंद करवा दिया।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि सहकारी सेवा समिति धुलारा स्थित धुलारा में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। कोविड नियमों का उल्लंघन होने पर दुकान को बंद करवा दिया गया है। साथ ही कोविड नियमों का पालना होने पर ही दुकान खोलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें