फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजियार में ऑफ सीजन का लुत्फ लेने पहुंच रहे पर्यटक

Mon, 16 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से अहम चंबा जिला के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल खजियार में इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। ठंड के साथ खजियार में पर्यटकों की इस बढ़ती आमद से होटल कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक है।
विज्ञापन



आमतौर पर खजियार में नवंबर से ऑफ सीजन शुरू हो जाता है और क्रिसमस या नए साल के उपलक्ष्य पर चुनिंदा पर्यटक ही यहां पहुंचते हैं लेकिन इस बार पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। खासतौर पर छुट्टी वाले दिनों में पंजाब व आसपास के इलाकों के पर्यटक ज्यादा पहुंचते हैं।

खजियार पहुंचे पर्यटकों दिल्ली से कमलेश, पंजाब से अमृतपाल, जम्मू से शबीना, कबीर, ललित व याकूब ने बताया कि खजियार का मौसम काफी खुशनुमा है और यहां एक बार आने के बाद बार-बार आने के लिए मन करता है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वे आगामी करीब एक सप्ताह तक खजियार व डलहौजी में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान उन्हें बर्फबारी देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें