फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट

Wed, 23 Dec 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में एक बार फिर से मौसम खराब होने से निचले इलाकों में शीतलहर का दौर जारी हो गया है। बुधवार को ऊपरी इलाकों में हिमपात होने के कारण निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड ज्यादा होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसके कारण शहर के बाजार में भी सुनापन आ गया है।
विज्ञापन



 मंगलवार तक मौसम साफ रहने से लोगों ने धूप का आनंद उठाया लेकिन बुधवार को दोबारा से मौसम खराब हो गया। साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।



स्थानीय निवासी अजय कुमार, प्रकाश चंद, रोहित कुमार, मनोज कुमार, देवी सिंह, ओम कार, जय सिंह और चंद राम का कहना है कि बुधवार को ऊपरी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में शीतलहर चलना शुरू हो गई है। इसके कारण निचले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंड ज्यादा होने के कारण लोग अपने घरों में ही बैठना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में तापमान कम होने से बर्फबारी होने के आसार बढ़ गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें