फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो में सिविल सप्लाई की दुकान खोलने का प्रस्ताव पारित

Thu, 21 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सप्लाई की दुकान खोलने का प्रस्ताव पंचायत ने पारित कर दिया है। साहो पंचायत की अंतिम बैठक में वीरवार को मौजूद सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि यह पंचायत की अंतिम बैठक थी और इसमें लंबित व चालू कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएचसी साहो में सरकार से सिविल सप्लाई की दुकान खोलने की मांग की गई है। साहो में रोजाना 250 से 300 की ओपीडी होती है। यदि सिविल सप्लाई की दुकान खुलती है तो स्थानीय लोगों को स्मार्ट कार्ड योजना का भी लाभ मिलेगा। साहो क्षेत्र के आसपास आठ पंचायतें हैं जिनसे जुड़े लोग रोजाना यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।

इस मौके पर परिवहन निगम की बस को दोबारा शुरू करने व स्ट्रीट लाइट लगाने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि पंचायत के पास 30 से 40 हजार रुपये जाम हैं जिन्हें स्ट्रीट लाइट पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान उदय शर्मा, अरूण, लाल हुसैन, पवन कुमार, सत्या देवी, चेलो देवी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें