बड़ोह नाला के पास एक पिकअप चालक ने काम कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पिकअप चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ित ख्यालो राम पुत्र खोजु राम निवासी गांव डंगल डाकघर झुलाड़ा तहसील व जिला चंबा ने बताया कि वह चंबा तीसा मार्ग पर सुबह के समय काम में व्यस्त था।
तभी जान मोहम्मद निवासी गांव टटरोग तहसील चुराह ने पिकअप नंबर एचपी 73 1590 से टक्कर मार दी, जिससे उसकी टांग में काफी चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला संगीन है। इसकी जांच करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।