फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 53 चालान कर वसूला 12 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 02 Jan 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख     अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है।
विज्ञापन



 शनिवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 53 चालान  किए। साथ ही 12 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। 


डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने  और यातायात नियमों का उल्लंघन  करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के  तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है जिसमें ट्रैफिक नियमों   का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने सरेआम कश लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जिसमें पुलिस ने कोटपा के तहत पांच चालान काटे। साथ ही सात सौ रुपये   जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें