फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप चुनाव उम्मीदवारों को एक जनवरी को आवंटित होंगे चुनावचिन्ह

Sat, 19 Dec 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दस जनवरी को होने वाले नगर परिषद चुनाव के उम्मीदवारों को एक जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बचन सिंह ने बताया कि उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र 26, 28 व 29 दिसंबर को सुबह 11 से 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच तीस दिसंबर को सुबह दस बजे होगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एक जनवरी को शाम तीन बजे पहले कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकता है। नाम वापस लेने की प्रक्रिया के पूर्ण होते ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान दस जनवरी को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक किया जा सकेगा।


उन्होंने कहा कि चंबा नगर परिषद के लिए 11 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें सुल्तानपुर, कसाकड़ा, चौगान, हटनाला, सपड़ी, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा, धड़ोग, जुलाहकड़ी और हरदासपुुरा वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

................................



परिवार नियोजन शिविर चार जनवरी से
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला में चार जनवरी से लेकर दस जनवरी तक परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन करेगा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार जनवरी को क्षेत्रिय चिकित्सालय चंबा, पांच को भरमौर, छह को तीसा, सात को बाथरी, आठ को खैरी, नौ को चुवाड़ी और दस जनवरी को सिहुंता में नलबंदी आप्रेशन किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें