फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sat, 18 Jun 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ढांक में नीचे गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चुहडू राम (56) पुत्र माधो राम निवासी गांव कुटली डाकघर हथेड़ वीरवार को गुवाड़ गांव में अपनी बेटी से मिलने गया था। लेकिन वीरवार को वह अपनी बेटी के घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शाम तक घर पर नहीं पहुंचने पर जब उसकी बेटी ने अपने मायके में फोन किया तो वहां पर भी उसके नहीं होने की खबर मिली। जिसके बाद उसके परिजनों ने चुहडू राम की तलाश शुरू कर दी। परंतु वीरवार को दिन भर तलाश करने के बावजूद भी चुहडू राम को कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में सूचना दे दी। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा गुवाड़ गांव को जाने वाले रास्ते पर उसकी तलाश शुरू की गई।

शुक्रवार शाम के समय गुवाड़ गांव के साथ लगती गहरी खाई में चुहडू राम की शव मिला। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गुवाड़ गांव के साथ लगती गहरी खाई में एक व्यक्ति की लाश मिली। यह व्यक्ति दो दिनों से लापता था। उसकी मौत ढांक से नीचे गहरी खाई में गिरने से हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें