फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरास्यूल खड्ड से रेत निकालते पलटा टैक्टर चालक की मौत

Wed, 06 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को पानी से निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा की बैरास्यूल खडड में अवैध रूप से रेत निकालते समय नदी के बहाव की चपेट में आकर ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दब कर चालक की मौत हो गई। चालक के साथ दूसरे युवक ने तैर कर जान बचाई।
विज्ञापन


चालक की पहचान देसराज (24) पुत्र धन्नु निवासी गांव बाड़का पंचायत खरोटी के रूप में हुई है। यह हादसा बुधवार सुबह लगभग आठ बजे के करीब हुआ। चालक देसराज अपने सहयोगी के साथ बैरास्यूल खड्ड में डनून नाले के समीप पानी से रेत निकाल रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आने लगा। जिसके चलते चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर खड्ड के बहाव में आकर पलट गया।

चालक का सहयोगी ट्रैक्टर से खड्ड में कूद कर जान बचाने में कामयाब रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर को पानी से निकाला गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। गौर तलब है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम चलता है। इस संबंध में डीएसपी चंबा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें