फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे युवक की दो लोगों ने कर दी पिटाई

Sat, 15 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़िया में शुक्रवार शाम घर जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर दो लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक के मुंह व सिर में गंभीर चोटें आई है। मारपीट के बाद युवक ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय किशन पुत्र भागो निवासी गांव भरोठा डाकघर भड़िया शुक्रवार शाम को काम से छुट्टी कर घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान भड़िया के पास दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। साथ ही उससे गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके ऊपर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। उसकेे बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि जय किशन की शिकायत पर विपन व बबलू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें