फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना जसवाल ने जीता इरावती प्रिसेंस का खिताब

Fri, 01 Jan 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन निगम के होटल इरावती में नए साल के जश्न के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर्यटकों ने आयोजित हुई विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इरावती प्रिसेंस का खिताब मीना जसवाल के नाम रहा। जबकि बेस्ट कप्पल का अवार्ड डॉ. विरेंद्र पी जोशी ने जीता।
विज्ञापन



इस आयोजन में पंकज महाजन दूसरे नंबर पर रहे। वैलून डांस में रिचा व आरती पहले जबकि आनंद यादव व आयूष मित्तल दूसरे स्थान पर रहे। बेस्ट बेबी डांसर का खिताब पन्नवी महाजन ने जीता। जबकि अनुज यादव और आयुश मित्तल को बेस्ट डांसर के खिताब से नवाजा गया।

 बेस्ट लेडी डांसर का खिताब रश्मि व रिचा ने जीता। जबकि डॉ. मंजुला को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंच संचालन कमल राणा ने किया। जबकि वरिष्ठ प्रबंधक शरत शर्मा बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें