राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लुड्डू पंचायत के प्रधान दलीप सिंह भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। इस दौरान छात्रों द्वारा वंदे मातरम, सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, समूह गान, भांगड़ा नृृत्य और चंबयाली नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह के मुख्यातिथि दलीप सिंह भारद्वाज ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया। स्कूल के मेधावी छात्रों में शिवानी शर्मा, कार्तिक, दीप्ती कुमारी, हितेश्वर सिंह, हीना कुमारी, कामिनी, रोहिनी ठाकुर, कनिका, अंशिका और अनमोल को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसमें जमा दो के छात्र मनीश को बेस्ट ब्वॉय और जमा दो की छात्रा मनीषा को बेस्ट गर्ल चुना गया। इस मौके पर तिलक सिंह राणा, राकेश कुमार, योग राज, धारो राम, मेला राम, चमन शर्मा, बहादुर सिंह, दर्शना पुरी, नेक सिंह राणा, आशा शर्मा व प्रदीप सिंह मौजूद रहे।