पशु चराने गई नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें की। पीड़ित ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की और परिजन बाद में पुलिस थाना पहुंच गए।
पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए पीड़ित नाबालिग ने बताया कि उमर बख्श पुत्र नवीया निवासी गांव चिड़ोग तहसील चुराह जिला चंबा ने कुछ दिन पहले पहले उसे एक पत्र जबरदस्ती थमा दिया। जिसमें लिखा हुआ था कि पशु चराने जंगल में आना मै तुम्हें वहीं मिलूंगा।
हालांकि पीड़िता उसके नापाक इरादे को समझ चुकी थी। फिर भी पशुओं को चराने की मजबूरी में अपने घर के साथ लगते जंगल में गई। वहीं उमर बख्श आ धमका। जिसके बाद उमर ने बख्श ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उधर घटना के बाद नाबालिग जब सहमी हुई अपने घर पहुंची तो उसने सारी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन आरोपी को सबक सिखाने के लिए सीधे पुलिस के पास पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी उमर बख्श पर भादंसं की धारा 354डी व 506 के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि नाबालिग ने आरोपी पर काफी संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप साबित होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।