फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाशय से बेटे का भ्ाी शव बरामद

Sat, 18 Mar 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडी पुल से नीचे छलांग लगाने वाले मां-बेटे के शव बरामद हो गए हैं। शनिवार को बेटे अर्पण का शव बरामद हो गया। जबकि, उसकी मां का शव वीरवार को ही बरामद हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार को गोताखोरों ने जलाशय में युवक की तलाश की। लेकिन, दोपहर तक युवक का कहीं पर भी पता नहीं लगा।

दोपहर बाद दोबारा से गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब दो बजे गोताखोरों ने युवक का शव जलाशय में ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिस टीम शव को लेकर चंबा अस्पताल आई। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कांडी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार को दोपहर बाद मिल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें