फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में शरारती तत्वों ने कूड़े के साथ फूंक डाली कार

Fri, 05 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच वीरवार देर रात शरारती तत्वों ने कूड़ेदान मेें आग लगा दी जिसकी चपेट में आकर एक कार भी जल गई। हादसा वीरवार रात करीब एक बजे हुआ, जिसकी सूचना हादसा स्थल से महज 50 मीटर दूर स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय को डेढ़ बजे मिली।
विज्ञापन


विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक कार आधी जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि लावारिस हालत में एक कार को चालक ने गांधी गेट के पास कूड़े के ढेर पर खड़ा कर दिया था। रात को शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। जो सुलगती हुई कार तक पहुंची और उसने कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग बुरी तरह से फैल गई। अग्निशमन विभाग ने रात डेढ़ बजे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अग्निशमन विभाग प्रभारी कुबज सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी शशि गुप्ता व हैप्पी ने रात को उन्हें आगजनी की सूचना दी। जिसके बाद विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को पूरी तरह से राख होने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि आग शरारती तत्व द्वारा लगाई गई है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं चंबा शहर में हो चुकी हैं। जिसमें शरारती तत्व कूड़े के ढेर को आग के हवाले कर देते हैं। उधर, इस संबंध में अग्निशमन विभाग ने पुलिस को भी सूचना दे दी है। डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें