फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेच पंचायत को एक करोड़ रुपये से मिलेगा जीप योग्य पुल

Sun, 29 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने लेच पंचायत के लिए रविवार को जीप योग्य पुल का शिलान्यास किया। इस पुल निर्माण के लिए कुल तीन करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। लेच पंचायत के लोगों की ओर से काफी लंबे समय से जीप योग्य पुल बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत लेच की प्रधान सरोज कुमारी ने वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का धन्यवाद किया। सरोज कुमारी ने बताया कि लेच पंचायत के ग्रामीणों के आने-जाने के लिए लकड़ी का पुल ही बना हुुुआ है। इस पुल के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकता है। इसके कारण ग्रामीणों को अपने गृह निर्माण के लिए सामान ढोने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।


शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि लेच पंचायत के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। साथ ही सभी गांव में बिजली पानी की व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर के महामंत्री भजन लाल, मैहला ब्लॉक समिति चेयरमैन कुल प्रकाश, बीडीसी सदस्य देवराज, पूर्व प्रधान प्रताप चंद, रावण राम, पूर्व बीडीसी करतार सिंह, प्रीतम चंद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें