फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, टैक्सी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के पास एक कार गहरी खाई में गई। इससे टैैक्सी चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार लतीफ पुत्र राजदीन निवासी गांव सिमरा डाकघर टिकरीगढ़ कार में सवारियों को छोड़ने चंबा आया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। दो दिन से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। चालक का शव खाई में मिला। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हालत में थी। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने बताया कि लतीफ कार में सवारियों को छोड़ने के लिए चंबा आया था। दो दिन से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां पर फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी रामकरण ने बताया कि रखालू माता मंदिर के पास खाई में कार व चालक का शव बरामद हुआ है। मृतक दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें